करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान का पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब ४ बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है।
ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। वर्तमान समय में करवाचौथ व्रतोत्सव ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार में प्रचलित प्रथा के अनुसार ही मनाती हैं लेकिन अधिकतर स्त्रियां निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं।
Karva Chauth is a one-day festival celebrated by Hindu on fourth day of waning moon after purnima ( full moon) in the month of kartika. dates differ according to gregorian calendar which is tabular, not based according to constellations. hindu festivals are based on panchang calendar which accounts for all astronomical positions, especially position of moon is used to calculate tithis. women especially in Northern India, in which married women fast from sunrise to moonrise for the safety and longevity of their husbands.The fast is traditionally celebrated in the states of Rajasthan, parts of Uttar Pradesh, Himachal Pradesh, Haryana, Punjab and as Atla Tadde in Andhra Pradesh.The festival falls on the fourth day after the full moon, in the Hindu lunisolar calendar month of Kartik. Sometimes, unmarried women join the fast for their fiancés or desired husbands